
संसद धक्का-मुक्की कांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR भी ट्रांसफर
AajTak
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि संसद में में हुई हाथापाई की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. क्राइम ब्रांच विवाद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस, दोनों की शिकायतों की जांच करेगी. साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर भी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है.
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पार्लियामेंट परिसर में हुए धक्काकांड को लेकर विवाद जारी है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. धक्का-मुक्की में बीजेपी के दो सांसदों के घायल होने के लेकर दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी. वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी सदस्यों के खिलाफ शिकायत दी है. अब दिल्ली पुलिस ने शिकायतों दो क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है.
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि संसद में में हुई हाथापाई की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. क्राइम ब्रांच विवाद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस, दोनों की शिकायतों की जांच करेगी. साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर भी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है.
कैसे शुरू हुआ धक्काकांड?
गुरुवार को आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी संसद में प्रोटेस्ट कर रही थी. ठीक इसी समय बीजेपी भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी. इस बीच गुरुवार सुबह 10.40 बजे कांग्रेस प्रोटेस्ट करते हुए संसद के मकर द्वार तक आ रही थी. इसी समय बीजेपी मकर द्वार पर खड़ी थी.
इस तरह बीजेपी और कांग्रेस के सांसद एक दूसरे के ठीक सामने थे. दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी. यह घटनाक्रम लगभग 20 मिनट तक चला. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनसे धक्का मुक्की. बीजेपी का भी ठीक यही कहना है.
बीजेपी का आरोप है कि इस बीच राहुल गांधी ने एक सांसद के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वो सांसद बीजेपी एमपी प्रताप सारंगी के ऊपर गिर गया. इस धक्का-मुक्की में सारंगी और बीजेपी के एक और सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










