
संसद की सुरक्षा में सेंध की आरोपी नीलम आजाद की जमानत अर्जी खारिज, जानें- पुलिस ने क्या दलील दी
AajTak
संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में आरोपी नीलम आज़ाद की ज़मानत याचिका पर पाटियाला हाउस कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को ही सुनवाई पूरी की और फैसला सुरक्षित रखा था. दिल्ली पुलिस ने ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामले में अभी आरोप भी तय नहीं हुए हैं.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की आरोपी नीलम आजाद की जमानत अर्जी खारिज हो गई है. दिल्ली पुलिस ने नीलम आज़ाद की ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी को जमानत पर रिहा करना जांच और न्यायिक प्रक्रिया दिनों के लिहाज से उचित नहीं होगा.
संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में आरोपी नीलम आज़ाद की ज़मानत याचिका पर पाटियाला हाउस कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को ही सुनवाई पूरी की और फैसला सुरक्षित रखा था. दिल्ली पुलिस ने ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामले में अभी आरोप भी तय नहीं हुए हैं. इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. नीलम ने 5 में से 3 मीटिंग में हिस्सा लिया था. उन मीटिंग में पूरी घटना की योजना बनाई गई थी.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि संसद के लिए वो दिन कोई सामान्य दिन नहीं था, उसी दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था. पुलिस ने कहा कि क्या किसी हमले को केवल तभी आतंकवादी हमला माना जा सकता है, जब संसद में कोई व्यक्ति मारा जाए?

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










