
'संविधान हमारा मार्गदर्शक', मन की बात में बोले PM मोदी, लोगों से की 75 वर्ष के जश्न में शामिल होने की अपील
AajTak
पीएम मोदी ने 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए कहा कि उपयोगकर्ताओं को कुंभ से संबंधित जानकारी तक पहुंचने के लिए एक एआई चैटबॉट 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के अपने 117वें एपिसोड में संविधान को अपनी सरकार का मार्गदर्शक बताया. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाली जनवरी में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस बड़े मौके का सम्मान करने के लिए सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान बनाया है, जिसमें नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए अपनी वीडियो साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है. पीएम मोदी ने कहा, 'देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक विशेष वेबसाइट http://Constitution75.com बनाई गई है. आप संविधान को अपनी-अपनी भाषाओं में पढ़ सकते हैं और इससे संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं.' 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि उपयोगकर्ताओं को कुंभ से संबंधित जानकारी तक पहुंचने के लिए एक एआई चैटबॉट 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है.
आगे पीएम ने कहा, 'डिजिटल नेविगेशन की मदद से आप महाकुंभ 2025 में विभिन्न घाटों, मंदिरों और साधुओं के अखाड़ों तक पहुंच पाएंगे. यही नेविगेशन सिस्टम आपको पार्किंग स्थानों तक पहुंचने में भी मदद करेगा.' पीएम मोदी ने 'महाकुंभ' को एकता का महाकुंभ बताते हुए श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समाज से नफरत और विभाजन को दूर करने का संकल्प लेकर इसमें शामिल हों. पीएम मोदी ने फिल्मों के माध्यम से भारत की सॉफ्ट पावर की सराहना करते हुए कहा कि अगले साल भारत में आयोजित होने वाला WAVES शिखर सम्मेलन, 'भारत को ग्लोबल कॉन्टेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
पीएम मोदी ने कहा, 'जब हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं, तो हमारी क्रिएटर इकोनॉमी एक नई ऊर्जा ला रही है. मैं भारत के एंटरमेंट और क्रिएटिव इंडस्ट्री से आग्रह करूंगा कि आप वेव्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा जरूर बनें.'

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






