
'संविधान में कश्मीर भारत से जुड़ा है, लेकिन...', महबूबा मुफ्ती का बीजेपी पर वार
AajTak
महबूबा ने कहा कि देश के संविधान में कश्मीर भारत से जुड़ा हुआ है. लेकिन भाजपा ने संविधान को नष्ट कर दिया है. भारत बीजेपी का नहीं है. जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करते हैं, तब तक आप कोई परिणाम नहीं देखेंगे. चाहे आप यहां कितने भी सैनिक भेज दें.
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देश के संविधान में कश्मीर भारत से जुड़ा हुआ है. लेकिन भाजपा ने संविधान को नष्ट कर दिया है. भारत बीजेपी का नहीं है. जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करते हैं, तब तक आप कोई परिणाम नहीं देखेंगे. चाहे आप यहां कितने भी सैनिक भेज दें.
'जो हमसे छीना है, ब्याज समेत वापस लेंगे'
महबूबा ने कहा- खुदा की इच्छा से जो कुछ उन्होंने हम से छीना है, उसे हम ब्याज समेत वापस लेंगे. ईडी एनआईए के छापेमारी में वे खोज रहे हैं कि पीडीपी के पास क्या है. पूरा जम्मू और कश्मीर समस्याओं का सामना कर रहा है, विशेष रूप से युवाओं को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, एक तरफ बेरोजगारी और दूसरी तरफ हाइब्रिड मिलिटेंसी के नाम पर युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है.
'आक्रमणकारियों से लड़ना जानते हैं हम'
मैं बीजेपी को बताना चाहती हूं कि यह कश्मीर है जो 1947 में पाकिस्तान से आए आक्रमणकारियों से बिना हथियार और गोला-बारूद के लड़ता है. आक्रमणकारियों की तरह बर्ताव न करें, हम आक्रमणकारियों से लड़ना जानते हैं. भारत से हमने दिल से गांठ बांधी लेकिन आपने हमारे साथ क्या किया, आपने हमारी भावनाओं और अस्मिता से खिलवाड़ किया और जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया.
'गांधी के भारत के साथ शामिल हुए थे हम, भारत बीजेपी नहीं है'

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










