
संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत ने तालिबान को दिया शांति का संदेश, कहा- आतंकी संगठनों से नाता तोड़े
AajTak
तिरुमूर्ति ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि तालिबान सद्भाव के साथ वार्ता में शामिल हो. तालिबान हिंसा का रास्ता छोड़े, अलकायदा और अन्य आतंकी संगठनों से नाता तोड़े.
अफगानिस्तान में सेना और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है. सेना और तालिबान लड़ाकों में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुक्रवार को हुई जिसकी अध्यक्षता भारत ने की. संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत टीएस तिरुमूर्ति ने बैठक की अध्यक्षता की. तिरुमूर्ति ने बैठक में तालिबान को हिंसा का रास्ता छोड़ने और आतंकियों से संबंध तोड़ने का संदेश दिया.
ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









