
संबित पात्रा के ट्वीट को ट्विटर ने बताया मैनिपुलेटेड मीडिया, जानें ट्विटर के इस नियम के बारे में
AajTak
Twitter ने संबित पात्रा के एक ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया है. इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर प्रधानमंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाया था. इसमें कांग्रेस पार्टी का लेटरहैड था और सोशल मीडिया पर किस तरह की जानकारी शेयर करनी है उसको लेकर बताया गया था. मैनिपुलेटेड मीडिया को लेकर Twitter पर एक गाइडलाइन है.
Twitter ने संबित पात्रा के एक ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया है. इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर प्रधानमंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाया था. इसमें कांग्रेस पार्टी का लेटरहैड था और सोशल मीडिया पर किस तरह की जानकारी शेयर करनी है उसको लेकर बताया गया था. कांग्रेस ने इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया है. कांग्रेस की ओर से संबित पात्रा के खिलाफ आरोप दर्ज करवाया गया है. अब टूलकिट वाले ट्वीट पर Twitter ने मैनिपुलेटेड मीडिया का लेबल लगा दिया है. मैनिपुलेटेड मीडिया मतलब ट्वीट की गई जानकारी सही नहीं हैं. Twitter की ओर से इसके लिए एक गाइडलाइन भी है. इस गाइडलाइन के अनुसार ही Twitter किसी ट्वीट पर कार्रवाई करता है. Twitter सबसे पहले चेक करता है कंटेंट सिंथेटिक या मैनिपुलेटेड तो नहीं है. इस कैटेगरी में कंटेंट को लेबल या रिमूव करने के लिए Twitter सबसे पहले कंटेंट की सत्यता को चेक करता है. इसके लिए कुछ पैमाना बनाया गया है. इसमें वो चेक करता है कम्पोजीशन, सीक्वेंस, टाइमिंग या फ्रेमिंग को अल्टर तो नहीं किया गया है. इसमें वीडियो डबिंग, अलग से ऐड ऑडियो क्लिप या सबटाइटल्स का भी चेक किया जाता है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











