
संदेशखाली-धमखाली में शाहजहां शेख के ठिकानों पर सुबह-सुबह छापे, केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ पहुंची ED की टीम
AajTak
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी हैं. ये छापेमारी संदेशखाली में शाहजहां के ईंट भट्टे के साथ-साथ धमखाली में उसके ठिकाने पर भी हो रही है.
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी हैं. ये छापेमारी संदेशखाली में शाहजहां के ईंट भट्ठे के साथ-साथ धमखाली में उसके ठिकाने पर भी हो रही है.
ईडी के अधिकारी भारी संख्या में केंद्रीय बल के जवानों को अपने साथ ले गए हैं. यहां तक कि ईडी अधिकारियों के साथ महिला केंद्रीय बल की टीम भी है. टीमें सुबह करीब 6.30 बजे संदेशखाली इलाके में पहुंची हैं.
बता दें कि 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल राशन घोटाला मामले में अकुंजीपारा स्थित शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने पहुंचे ED अधिकारियों पर करीब 200 स्थानीय लोगों हमला किया था. इस झड़प के दौरान कई अधिकारी घायल हो गए थे.
ईडी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है. इस मामले में ईडी ने सबसे पहले बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया था. बाद में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और बनगांव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या की भी संलिप्तता भी सामने आई. सी सिलसिले में 5 जनवरी को ईडी की टीम जब शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था. हमले के बाद शाहजहां शेख फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, वह सीबीआई की हिरासत में है.
'ज्योतिप्रिय मलिक का करीबी है शाहजहां'
दरअसल, 5 जनवरी के हमले के बाद ईडी की टीम ने टीएमसी के पूर्व बोंनगांव नगरपालिका अध्यक्ष शंकर आद्या को गिरफ्तार किया था. आद्या और शाहजहां को पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक का करीबी माना जाता है. आद्या को भी राशन घोटाले में आरोपी बनाया गया है. इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने आद्या और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों की जांच की थी. उन्हें बोनगांव के सिमुलटोला में आवास से गिरफ्तार किया गया था.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










