
संजू सैमसन पर चलेगी तलवार, एशिया कप में प्लेइंग XI से होंगे बाहर... गिल का ओपनर बनना तय, क्या गौतम गंभीर की बात कट गई?
AajTak
Sanju Samson vs Shubman Gill opener debate: अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि संजू सैमसन की T20 टीम में जगह सिर्फ इसलिए थी क्योंकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में सवाल है कि क्या अब संजू सैमसन एशिया कप की प्लेइंग 11 से बाहर हो जाएंगे?
Sanju Samson vs Gill opener debate: साल 2020 की बात है, गौतम गंभीर ने एक पोस्ट किया था और लिखा था कि संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. वहीं उनको बेस्ट यंग बैटर भी कहा था. गंभीर ने पोस्ट में यह भी लिखा था कि क्या कोई डिबेट के लिए तैयार है?
इस पोस्ट के करीब 5 साल बाद जब एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो संजू सैमसन के अब प्लेइंग 11 होने पर सवाल हैं. हालांकि वो 30 साल के संजू सैमसन टीम में जरूर चुने गए हैं. इससे पहले हुए टी20 मैचों में भारत की ओर से ओपनिंग कर रहे थे.
अजीत अगरकर ने मंगलवार (19 अगस्त) को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि संजू सैमसन की T20 टीम में जगह सिर्फ इसलिए थी क्योंकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल मौजूद नहीं थे. ऐसे में एक इशारा यह भी कि शुभमन गिल अभिषेक शर्मा संग ओपन करते दिख सकते हैं या वो ऊपरी क्रम में खेल सकते हैं. शुभमन गिल अब टीम इंडिया के एशिया कप में उपकप्तान होंगे, जो अक्षर पटेल की जगह लेंगे.
दरअसल, संजू का हालिया टी20 फॉर्म थोड़ा गड़बड़ रहा है. उन्होंने पिछली 5 टी20 पारियों में 51 रन बनाए थे. लेकिन उससे पहले खेली गई 5 पारियों में उन्होंने 3 शतक भी जड़े थे. यानी एक बात साफ है कि संजू जब चलते हैं तो उनका बल्ला गरजता है.
Sanju Samson is not just the best wicketkeeper batsmen in India but the best young batsman in India! Anyone up for debate?
अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को लेकर कहा कि शुभमन गिल के अंदर लीडरशिप क्वालिटी है. इंग्लैंड में उनका फॉर्म शानदार था. क्या एशिया कप में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं, इस पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने जवाब दिया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












