
संजय सिंह ने राज्यसभा में शपथ लेने के लिए कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी
AajTak
संजय सिंह को हाल ही में राज्यसभा के लिए सांसद चुना गया है और अब तक उन्होंने शपथ नहीं ली है. कोर्ट इस मामले की सुनवाई 3 फरवरी 2024 को करेगा. संजय सिंह ने 4 फरवरी से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत मांगी है. उन्हें 5 फरवरी से 9 फरवरी तक संसद के बजट सत्र में भाग लेना है.
दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल की है. राउज ऐवन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी किया. राउज ऐवन्यू कोर्ट में इस अर्जी पर मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी. संजय सिंह ने संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए अदालत से 4 फरवरी से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत पर रिहाई मांगी है. संजय सिंह ने कहा है कि उनको राज्यसभा की सदस्यता की शपथ भी लेनी है.
बता दें कि उन्हें हाल ही में राज्यसभा के लिए सांसद चुना गया है और अब तक उन्होंने शपथ नहीं ली है. कोर्ट इस मामले की सुनवाई 3 फरवरी 2024 को करेगा. संजय सिंह ने 4 फरवरी से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत मांगी है. उन्हें 5 फरवरी से 9 फरवरी तक संसद के बजट सत्र में भाग लेना है.
संजय सिंह को राज्यसभा में लेनी है शपथ
इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली. लेकिन अब तक संजय सिंह की शपथ नहीं हो पाई है.
संजय सिंह की बेटी ने मंच से पढ़ा भाषण
गौरतलब है कि बीते दिन ही संजय सिंह की बेटी का एक भाषण देते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें वो अपने पिता की ही तरह मंच पर भाषण पढ़ती नजर आ रही थीं. बुधवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आजाद सेवा समिति के 28वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें दिल्ली से आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय समेत कई विधायक शामिल हुए. कार्यक्रम में संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह भी मौजूद रहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










