
संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह
AajTak
संजय अरोड़ा दिल्ली ने नए कमिश्नर होंगे. दरअसल, राकेश अस्थाना आज रिटायर हो रहे हैं.
संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे.वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे. 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा आईटीबीपी के महानिदेशक भी रह चुके हैं. संजय अरोड़ा ने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाली थी.
IPS संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी. IPS बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया. वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (SP) रहे. जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी. वीरता और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था.
1991 में संजय अरोड़ा ने NSG से ट्रेनिंग ली थी. इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. दरअसल उन दिनों लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थीं. ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली.
संजय अरोड़ा उन चुनिंदा आईपीएस में से हैं, जो अर्द्धसैनिक बल में डेप्युटेशन पर कमांडेंट के पद पर आए थे. संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवाएं दी थीं.
संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवा दी हैं. उन्होंने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में ITBP बटालियन की एक सीमा सुरक्षा की कमान संभाली थी. एक प्रशिक्षक के रूप में संजय अरोड़ा ने 2000 से 2002 तक ITBP अकादमी में उल्लेखनीय योगदान दिया. इसके साथ ही संजय मसूरी में कमांडेंट (लड़ाकू विंग) के रूप में सेवारत रहे थे.
संजय अरोड़ा ने 2002 से 2004 तक कोयंबटूर सिटी के पुलिस कमिश्नर के रूप में भी कार्यभार संभाला था. इसके बाद उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज के रूप में जिम्मा संभाला. संजय अरोड़ा ने IG (स्पेशल ऑपरेशंस) बीएसएफ, IG छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और IG ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में काम किया है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







