
संगीतकार श्रवण से उदित नारायण की आखिरी बात, बोले- कुंभ जाने को मना किया था
AajTak
उदित नारायण ने इस बात का खुलासा किया है कि श्रवण ने उन्हें कुंभ से कॉल भी किया था. उस दौरान उदित के मन में भी ये सवाल उठा था कि वे इस पैनडेमिक के दौरान कुंभ में क्यों गए जबकी पहले से ही उन्हें हेल्थ रिलेटेड इश्यूज थे.
90 के दशक की मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण अब इस दुनिया में नहीं रहे. श्रवण कुमार राठौड़ का 22 अप्रैल को कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया. इस बात से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सिंगर के निधन के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि श्रवण कुछ दिन पहले ही कुंभ मेले में गए थे और वहां से आने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. एक्टर के निधन से उनके करीबी उदित नारायण भी बहुत दुखी हैं. उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि श्रवण ने उन्हें कुंभ से कॉल भी किया था. उस दौरान उदित के मन में भी ये सवाल उठा था कि वे इस पैनडेमिक के दौरान कुंभ में क्यों गए जबकी पहले से ही उन्हें हेल्थ रिलेटेड इश्यूज थे. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा कि- श्रवण भाई हाल ही में कुंभ मेला गए थे और वहां से उन्होंने कॉल कर के मुझे बताया था कि वे कुंभ मेले में स्नान करने के लिए आए हैं. पहले तो मैंने भी उनसे कहा कि आप को मुझे भी बताना चाहिए था, मैं भी साथ में चलता. मगर जैसे ही श्रवण भाई ने फोन रखा तो मेरे दिमाग में यही खयाल आया कि इस महामारी में वे वहां क्यों गए हैं? पहले से ही उन्हें स्वास्थ संबंधी समस्याएं थीं. उन्होंने मना करने के बाद भी किसी की नहीं सुनी और वे कुंभ में स्नान करने पहुंच गए. और अब वे हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












