
संगरूर डीसी के विवादित पोस्ट पर PMO सख्त, केंद्र की राहत राशि को बताया था 'क्रूर मज़ाक'
AajTak
संगरूर के डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा विवादित पोस्ट को लेकर मुश्किल में हैं. पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1600 करोड़ की राहत राशि को ‘क्रूर मज़ाक’ बताया गया था. मामला पीएमओ तक पहुंचने के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया. चाबा ने सफाई दी कि पोस्ट पीआर टीम ने डाला था.
पंजाब के संगरूर के डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा मुश्किल में आ गए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उनके आधिकारिक X हैंडल पर किए गए विवादित पोस्ट को लेकर राज्य सरकार से कार्रवाई करने को कहा है. इसके बाद पंजाब सरकार ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया है.
दरअसल, एक हफ्ते पहले शेयर किए गए पोस्ट में चाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के लिए घोषित 1,600 करोड़ की बाढ़ राहत राशि को क्रूर मज़ाक बताया था. साथ ही पंजाब के ग्रीन रेवोल्यूशन और देश के लिए दिए गए बलिदानों का उल्लेख किया गया था.
ये पोस्ट पहले जिले के पीआरओ हैंडल से डाला गया और बाद में डीसी के आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया गया, जिसमें जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल की तस्वीरें भी लगी थीं. विवाद बढ़ने पर पोस्ट हटा दिया गया.
वहीं, राहुल चाबा ने सफाई में कहा है कि यह पोस्ट जिला पीआर टीम द्वारा अपलोड किया गया था, जिसे उन्होंने पहले नहीं देखा. बीजेपी नेताओं की शिकायत के बाद मामला पीएमओ तक पहुंचा.
बता दें कि राहुल चाबा को दिसंबर 2024 में आईएएस प्रमोट किया गया था और पिछले महीने ही उन्हें संगरूर (सीएम भगवंत मान का गृह जिला) का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








