
संकट में यह बैंक... RBI ने लगाया बैन, अब नहीं निकाल सकेंगे पैसे, जानिए अब क्या होगा?
AajTak
यह पहली बार नहीं है जब RBI ने किसी बैंक पर इस तरह के निर्देश जारी किए हैं. इससे पहले आरबीआई ने पीएमसी बैंक और यस बैंक (Yes Bank) में विड्रॉल पर समान प्रतिबंध लगाया था.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सहकारी बैंक से पैसा निकालने समेत कई प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिस कारण इस बैंक से जुड़े हुए कस्टमर्स अगले 6 महीने तक पैसे की निकासी नहीं कर सकेंगे. साथ ही बैंक को लोन या अन्य रकम देने से भी मना कर दिया गया है. RBI के इस कदम से सहकारी बैंक के हजारों जमाकर्ताओं में घबराहट है, क्योंकि वे अपनी जमापूंजी बैंक से नहीं निकाल पा रहे हैं.
केंद्रीय बैंक ने महाराष्ट्र के शिरपुर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक पर यह बैन लगाया है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब RBI ने किसी बैंक पर इस तरह के निर्देश जारी किए हैं. इससे पहले आरबीआई ने पीएमसी बैंक और यस बैंक (Yes Bank) में विड्रॉल पर समान प्रतिबंध लगाया था. RBI ने यह प्रतिबंध बैंक के वित्तीय स्थिति को देखते हुए लगाया है.
किसी बैंक के विफल होने पर कस्टमर्स क्या करें? जब कोई बैंक विफल हो जाता है या उसपर रोक लगा दी जाती है तो ग्राहकों के क्या अधिकार हैं? शिरपुर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक (Shirpur Merchants Co-operative Bank) के ग्राहकों को अब क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं. हालांकि उससे पहले जान लेते हैं कि आरबीआई ने क्या कहा. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, बैंक आरबीआई की मंजूरी के बिना कोई लोन या अग्रिम अनुदान या नवीनीकरण नहीं करेगा. साथ ही कोई निवेश भी नहीं करेगा.
क्या है ग्राहकों के पास अधिकार? अगर कोई बैंक विफल हो जाता है, तो डिपॉजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) अधिनियम के अनुसार, बैंक के हर डिपॉजिटर के पास 5 लाख रुपये तक का जमा बीमा कवर होता है, जिसमें उस विशेष बैंक में उनके खातों में मूलधन और ब्याज राशि शामिल होती है. बीमा कवर राशि एक साथ ली गई सभी जमाओं पर लागू होती है, चाहे वह कोई भी अकाउंट हो.
कब वापस मिलेगा पैसा? डिपॉजिट इंश्योरेंस के तहत कस्टमर्स को 5 लाख रुपये तक की राशि 90 दिन के भीतर जारी की जाती है. आरबीआई ने कहा कि शिरपुर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक के कस्टमर्स और ज्यादा जानकारी के लिए बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











