
'श्री गणेश करेंगे…’, PC की शुरुआत करते हुए बोले रूसी राजनयिक, सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट में भी मदद का किया वादा!
AajTak
उन्होंने सैन्य और रक्षा क्षेत्र में भारत और रूस के बीच मजबूत साझेदारी पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि रूस को भारत के लिए सैन्य मंचों और हार्डवेयर की आवश्यकताओं के लिए पसंदीदा साझेदार बताया, जिसके तहत सुदर्शन चक्र जैसी परियोजनाओं में सहयोग की संभावना को रेखांकित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश की एक नई रक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र (Sudarshan Chakra) की घोषणा की थी. इसके तहत दुश्मनों के हवाई हमलों से सिर्फ बचाव ही नहीं होगा बल्कि हिटबैक भी किया जाएगा. अब खबर है कि भारत के इस प्रोजेक्ट में रूस साझेदारी कर सकता है.
रूस के सीनियर डिप्लोमैट रोमन बाबुश्किन ने कहा कि रूस को उम्मीद है कि भारत के सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम के विकास और उन्नति में रूसी उपकरण शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि हम इस समझ के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि जब इस डिफेंस सिस्टम प्रोजेक्ट की बात आती है तो रूसी उपकरण इसका हिस्सा होंगे यानी हम इसे सहयोग कर सकते हैं.
उन्होंने सैन्य और रक्षा क्षेत्र में भारत और रूस के बीच मजबूत साझेदारी पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि रूस को भारत के लिए सैन्य मंचों और हार्डवेयर की आवश्यकताओं के लिए पसंदीदा साझेदार बताया, जिसके तहत सुदर्शन चक्र जैसी परियोजनाओं में सहयोग की संभावना को रेखांकित किया.
लेकिन इस दौरान मजेदार वाकया ये हुआ कि रोमन बाबुश्किन ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हिंदी में की. उन्होंने कहा कि शुरुआत करेंगे. श्री गणेश करेंगे. इस दौरान जब उनसे भारत के आयरन डोम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आपका मतलब सुदर्शन चक्र से है? बाबुश्किन ने रिपोर्टर से कहा कि वे हिंदी में बेहतर जवाब दे सकते हैं. सुदर्शन चक्र...
भारत पर अमेरिकी दबाव को लेकर क्या बोले?
बाबुश्किन ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को रोकने के लिए अमेरिका के निरंतर दबाव को गलत बताते हुए कहा कि इस तरह का दृष्टिकोण और प्रतिबंध वैश्विक आर्थिक स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं. यह भारत के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है. हमें भारत के साथ अपनी साझेदारी पर भरोसा है और हम दोनों देशों के बीच ऊर्जा संबंधों में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









