
श्रीलंका में 3 वनडे और 3 T20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, ये हो सकता है शेड्यूल
AajTak
टीम इंडिया श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच इस दिन खेला जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई को दूसरा और 19 जुलाई को तीसरा वनडे मैच होगा.
टीम इंडिया शीर्ष खिलाड़ियों के बिना जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे. टीम इंडिया श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच इस दिन खेला जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई को दूसरा और 19 जुलाई को तीसरा वनडे मैच होगा. वहीं, टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई को होगी. सीरीज का दूसरा मैच 24 और तीसरा 27 जुलाई को खेला जाएगा.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












