
श्रीलंका में हाई-प्रोफाइल मामलों की फिर से होगी जांच, नई सरकार ने दिए जारी किए आदेश
AajTak
श्रीलंका की नई दिसानायके सरकार अब पुराने हाई-प्रोफाइल मामलों को लेकर सख्त होती हुई दिख रही है. सरकार ने पुलिस को एक बार फिर इन मामलों की जांच करने के आदेश दिए है. मामलों में 2019 ईस्टर संडे आतंकी हमले की जांच भी शामिल है, जिसमें 11 भारतीयों सहित 270 से अधिक लोग मारे गए थे.
श्रीलंका की नई सरकार ने पुलिस को कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों की फिर से जांच करने का आदेश दिया है. इसमें 2019 ईस्टर संडे आतंकी हमले और 2005 में तमिल अल्पसंख्यक समुदाय के पत्रकार की हत्या का मामला भी शामिल है.
पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाली सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर के मुखिया अनुरा कुमारा दिसानायके ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद पिछले उन मामलों की फिर से जांच की जाएगी जिनका समाधान नहीं हुआ है. सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने जांच में किसी भी तरह की चूक निकलने पर कार्रवाई करने को कहा है.
इन मामलों की होगी जांच
पुलिस प्रवक्ता निहाल थलदुवा ने शनिवार को कहा, "मंत्रालय ने कार्यवाहक पुलिस प्रमुख से कहा है कि इन मामलों की फिर से जांच की जानी चाहिए." जिन मामलों की फिर से जांच की जानी है, उनमें 2015 में सेंट्रल बैंक बॉन्ड जारी करने में कथित घोटाला शामिल है, जिसके लिए तत्कालीन राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की सरकार को दोषी ठहराया गया था. इसके अलावा, 2019 ईस्टर संडे आतंकी हमले की जांच भी शामिल है, जिसमें 11 भारतीयों सहित 270 से अधिक लोग मारे गए थे.
यह भी पढ़ें: 'सभी देशों से संबंध बनाकर रखते हैं', चीन के जहाज को लेकर श्रीलंका के विदेश मंत्री का बयान
कैथोलिक चर्च ने उन हमलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिनका आरोप है कि पिछली सरकारों ने राजनीतिक रूप से प्रेरित कवर-अप किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









