
श्रीलंका में महासंकट: हिंसा, बगावत के बीच 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे राष्ट्रपति गोटबाया, जानें अब तक के बड़े अपडेट्स
AajTak
आर्थिक और राजनीतिक संकट झेल रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बुधवार यानी 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देंगे. हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर हमला बोल दिया और गोटबाया राजपक्षे को आर्थिक संकट के लिए दोषी ठहराया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गोटबाया राजपक्षे ने देश को घुटनों पर ला दिया है.
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद वहां की सरकार हिल गयी है. दाने-दाने को तरसते लोगों ने जमकर हंगामा किया है. सरकार ने पहले आपातकाल का ऐलान किया था फिर शहरों में कर्फ्यू लगाया लेकिन शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शनों के आगे अब सरकार घुटने टेकने को मजबूर होती जा रही है. श्रीलंका में सर्वदलीय सरकार बनाने के निर्णय के बाद तुरंत चुनाव का एलान किया गया है. श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने इस्तीफे की सशर्त पेशकश की है. वहीं, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे. जानें, अबतक के 10 बड़े अपडेट्स...
1- 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे गोटबाया राजपक्षे
कोलंबो स्थित प्रेसिडेंट हाउस पर हजारों प्रदर्शनकारियों के कब्जे के कुछ घंटे बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा देने को राजी हो गए हैं. गोटबाया 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देंगे. प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे के बाद संसद के स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने राष्ट्रपति के इस्तीफा देने के फैसले की घोषणा की है. इससे पहले, अभयवर्धने ने राष्ट्रपति को संबोधित एक चिट्ठी में लिखा कि गोटबाया को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और सात दिनों में एक कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त करने के लिए संसद बुलानी चाहिए. उन्होंने यह भी सूचित किया है कि नए प्रधानमंत्री के साथ नए प्रशासन का गठन किया जाना चाहिए और फिर एक निश्चित समय अवधि के बाद आम चुनाव के लिए जाना चाहिए.
2- अगले कुछ दिनों में सर्वदलीय सरकार की होगी नियुक्ति
प्रदर्शनकारियों के हंगामे के बीच श्रीलंकाई सांसद हर्षा डी सिल्वा ने कहा कि पार्टी के अधिकांश नेताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तीफे और संसद के स्पीकर को अधिकतम 30 दिनों के लिए राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की थी. उन्होंने आगे कहा कि नेताओं ने चुनाव पर सहमति जताई थी और कहा था कि सरकार के शेष कार्यकाल के लिए सांसद राष्ट्रपति द्वारा चुने जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में सर्वदलीय अंतरिम सरकार नियुक्त की जाएगी.
3- प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवास में भी लगाई आग

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







