
श्रीलंका में बंदरगाह के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत, जानिए प्लान
AajTak
16 एकड़ में फैला श्रीलंका का ये बंदरगाह पुडुचेरी से मात्र 104 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस लिहाज से ये पोर्ट भारत के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है.
भारत श्रीलंका में स्थित एक बंदरगाह के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है. श्रीलंका की कैबिनेट ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कांकेसंथुरई पोर्ट श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में स्थित है.
केकेएस बंदरगाह 16 एकड़ के क्षेत्र में फैला है और यह पुडुचेरी में करईकल बंदरगाह से 104 किलोमीटर दूर है.
पुडुचेरी के अलावा तमिलनाडु के नागपट्टनम से कांकेसंथुरई पोर्ट के लिए आवागमन की सुविधा है.दोनों स्थानों के बीच 111 किलोमीटर की दूरी को साढ़े तीन घंटे में तय किया जा सकता है.
हाल के दिनों में इस बंदरगाह को मरम्मत को जरूरत पड़ी है. भारत ने इसके पुनर्विकास से जुड़े सारे खर्चों को वहन करने की इच्छा दी थी. इस बाबत श्रीलंका की कैबिनेट में चर्चा हुई. इस दौरान श्रीलंका की संसद ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी.
श्रीलंका की कैबिनेट से जारी बयान में कहा गया है कि इस परियोजना की महत्ता पर विचार करते हुए भारत सरकार प्रोजेक्ट के लिए पूरी अनुमानित लागत वहन करने पर तैयार हो गयी है. इस साल मार्च में किये गए आकलन के अनुसार इस प्रोजेक्ट में कुल 513 करोड़ रुपये खर्च होने हैं.
बता दें कि लागत से जुड़ी कुछ मिसमैच की वजह से इस प्रोजेक्ट के शुरुआत में देरी हुई थी. इस प्रोजेक्ट के लिए कैबिनेट ने औपचारिक रूप से मंजूरी 2 मई, 2017 को दी थी. इसके बाद, परियोजना प्रबंधन सलाहकार सेवाओं की पेशकश की मंजूरी 18 दिसंबर, 2019 को दी गई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









