
श्रीलंका में धमाल मचाएगी द्रविड़-धवन की जोड़ी, ये खिलाड़ी दिलाएंगे ट्रॉफी!
AajTak
टीम इंडिया जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी. 13 जुलाई को शुरू होने वाला ये दौरा 25 जुलाई तक चलेगा. टीम इंडिया श्रीलंका में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी.
टीम इंडिया जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी. 13 जुलाई को शुरू होने वाला ये दौरा 25 जुलाई तक चलेगा. टीम इंडिया श्रीलंका में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी. दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी. 13 जुलाई को पहला वनडे, 16 को दूसरा और 18 को तीसरा वनडे मैच खेले जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 21 जुलाई को होगी. सीरीज का दूसरा मैच 23 और तीसरा 25 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा तीन साल बाद होगा. भारतीय टीम ने आखिरी बार 2018 में श्रीलंका का दौरा किया था, जब उसने त्रिकोणीय टी20 निदहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश को मात देकर खिताब अपने नाम किया था. इस बार श्रीलंका दौरे पर जाने वाले टीम इंडिया बिल्कुल ही अलग होगी. ये वो टीम होगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं होंगे. वे इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












