
श्रीलंका में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एशिया कप क्रिकेट रद्द
AajTak
पाकिस्तान की बजाय श्रीलंका में होने वाला एशिया कप कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण बुधवार को रद्द कर दिया गया. आखिरी बार 2018 में हुआ एशिया कप जून में होना था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने घोषणा की कि उनके लिए टूर्नामेंट का आयोजन कठिन है.
पाकिस्तान की बजाय श्रीलंका में होने वाला एशिया कप कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण बुधवार को रद्द कर दिया गया. आखिरी बार 2018 में हुआ एशिया कप जून में होना था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने घोषणा की कि उनके लिए टूर्नामेंट का आयोजन कठिन है. डिसिल्वा ने कहा, ‘मौजूदा हालात के मद्देनजर जून में यह टूर्नामेंट नहीं हो सकेगा.’ टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय टीम का जाना संभव नहीं था, लिहाजा इसे श्रीलंका में कराने का फैसला लिया गया.’More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












