
श्रीलंका: देश छोड़ने की फिराक में थे राष्ट्रपति राजपक्षे के भाई, एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की बगावत के बाद लौटना पड़ा
AajTak
राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के भाई कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वे देश छोड़ने की फिराक में थे. लेकिन एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टाफ ने ड्यूटी करने से इनकार कर दिया. एयरपोर्ट यूनियन ने बासिल राजपक्षे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया.
श्रीलंका में हालत बेकाबू होते जा रहे हैं. आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके परिवार को जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा ही कुछ राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे के साथ हुआ, जब बीती रात उन्होंने देश छोड़ने की कोशिश की.
राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के भाई कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वे देश छोड़ने की फिराक में थे. लेकिन एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टाफ ने ड्यूटी करने से इनकार कर दिया. एयरपोर्ट यूनियन ने बासिल राजपक्षे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया.
देश छोड़कर भागने की फिराक में थे बासिल
बासिल राजपक्षे सिल्क रूट का इस्तेमाल करके श्रीलंका से बाहर जाना चाहते थे. लेकिन एयरपोर्ट के इमीग्रेशन स्टाफ और यूनियन ने बीती रात कामकाज बंद कर दिया और उनका विरोध करने लगे. यहां जमकर नारेबाजी भी की गई. इसके बाद राजपक्षे को वापस लौटना पड़ा.
बासिल राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री हैं और हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था. श्रीलंका में राजपक्षे परिवार के खिलाफ श्रीलंका में भारी रोष है. दावा किया जा रहा है कि गोटाबाया राजपक्षे भी श्रीलंका छोड़कर भाग गए हैं. हालांकि, संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे अभी देश में ही हैं.
प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति भवन पर कब्जा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








