
श्रीलंका: क्या महिंदा राजपक्षे परिवार सहित भागकर भारत आ गए? आया भारतीय हाई कमीशन का बयान
AajTak
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हिंसा और दंगों के बीच महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहां के लोगों में नेताओं के प्रति नफरत बढ़ गई है और उन पर हमले किए जा रहे हैं.
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में भयानक हिंसा और दंगों के बीच हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. नेताओं और सांसदों के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर है. इस्तीफा दे चुके प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को उनके विरोधी जगह-जगह तलाश रहे हैं. गुस्साई भीड़ उनके पैतृक घर को आग के हवाले कर चुकी है. इस बीच श्रीलंका के सोशल मीडिया पर यह जानकारी तेजी से फैलाई जा रही है कि महिंदा राजपक्षे अपने परिवार के साथ भागकर भारत आ गए हैं.
राजपक्षे परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इस जानकारी के बाद श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) ने बयान जारी किया है. उच्चायोग ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह फर्जी है. यह सिर्फ एक अफवाह है. बता दें कि भारत ने श्रीलंका की स्थिति पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधार का समर्थन करता है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के जरिए श्रीलंका के लोगों के हित में काम करता रहेगा.
श्रीलंका के अधिकारी ने भी किया खंडन
श्रीलंका के शीर्ष अधिकारी ने भी इस दावे का खंडन किया है. श्रीलंका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सिविल एविएशन ऑफिस) के महानिदेशक और सीईओ कैप्टन थेमिया अबेविक्रमा ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके स्टाफ ने अवैध तरीके से श्रीलंका के किसी भी व्यक्ति को ट्रैवल नहीं कराया है.
इस्तीफे के बाद भी नाराज हैं लोग
बता दें कि महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी लोगों की नाराजगी कम होती नहीं दिख रही है. लोग देशभर में उन्हें ढूंढ रहे हैं. जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पैतृक घर 'मेदामुलाना वालवा' में आग लगा दी थी. आग से घर पूरी तरह जल गया. इसके अलावा लोगों ने नेगोंबो में एवेनरा गार्डन होटल हमले में एक लेम्बोर्गिनी समेत कई वाहन जला दिए थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









