
श्रीलंका के बहाने भारत और अमेरिका पर चीन के ग्लोबल टाइम्स ने बोला तीखा हमला!
AajTak
ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि 'चीनी कर्ज जाल' अमेरिका और भारत द्वारा चीन को बदनाम करने की कोशिश है. श्रीलंका में चीनी निवेश को लेकर अखबार ने कहा है कि अमेरिका और भारत दोनों ही इसे लेकर चीन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं ताकि उनका फायदा हो.
श्रीलंका बढ़ते कर्ज के कारण डिफॉल्टर होने की कगार पर है. चीन पर आरोप लगते रहे हैं कि उसने श्रीलंका को कर्ज जाल में फंसाया है. श्रीलंका के सांसद भी चीन पर ये आरोप लगा चुके हैं. इस बात को लेकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र समझे जाने वाले अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत और पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका पर निशाना साधा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











