श्रीलंका की हार से खुली पाकिस्तान की किस्मत? बदल गया T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का गणित, जानें अब ताजा समीकरण
AajTak
श्रीलंका के T20 वर्ल्ड कप बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें बची हैं, लेकिन अब सब कुछ बड़े जीत अंतर और इंग्लैंड के नतीजे पर निर्भर है. पाकिस्तान को श्रीलंका को भारी अंतर से हराना होगा और साथ ही इंग्लैंड का न्यूजीलैंड को हराना जरूरी है. नेट रन रेट ही तय करेगा कि कौन अंतिम चार में पहुंचेगा.
T20 World Cup Semi-final Scenario: श्रीलंका के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा हो गई हैं. , लेकिन अब क्वालिफिकेशन का रास्ता बेहद मुश्किल समीकरणों पर टिक गया है. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो में 61 रन से हराकर ग्रुप-2 की तस्वीर लगभग साफ कर दी है.
इस जीत से न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 पहुंच गया, जो उन्हें इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत बनाता है. कोलंबो में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत ने पाकिस्तान के लिए रास्ता बेहद संकरा कर दिया. अब अंक तालिका में पिछड़ने के साथ-साथ पाकिस्तान नेट रन रेट (-0.461) के मामले में भी काफी पीछे है.यह भी पढ़ें: अक्षर-सैमसन IN, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर..? जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
क्या पाकिस्तान अब भी कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई? पाकिस्तान को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा. लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं, उन्हें कम से कम 70 रन से जीत दर्ज करनी होगी (मौजूदा समीकरण के अनुसार) ताकि नेट रन रेट में बड़ी छलांग लग सके.
क्या इंग्लैंड की जीत बनेगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद इस पूरे समीकरण की चाबी इंग्लैंड की टीम बन गई है.इंग्लैंड को न्यूजीलैंड को हराना ही होगा. जीत का अंतर जितना बड़ा होगा, पाकिस्तान का टारगे उतना आसान होगा.अगर यह मैच बारिश से धुल गया, तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा.
अगर इंग्लैंड 20 रन से जीतता है, तो पाकिस्तान को लगभग 50 रन से जीत चाहिए. श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर 200 बनाता है, तो पाकिस्तान को लक्ष्य 15 ओवर से पहले हासिल करना होगा.अगर स्कोर 150 के आसपास होता है तो पाकिस्तान को 14 ओवर के भीतर जीत दर्ज करनी होगी.
Victory in Colombo 💥 Matt Henry set the tone with 2-3 off his 2 overs as Rachin Ravindra picked up 4-27 off his 4 overs 🔥 📷 = ICC/Getty#SLvNZ #T20WorldCup pic.twitter.com/VlGbcNBdfu

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












