
श्रीलंका की तीसरी महिला पीएम बनीं हरिनी अमरसूर्या, राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने दिलाई शपथ
AajTak
हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. एक राइट एक्टिविस्ट और यूनिवर्सिटी में लेक्चेरर अमरसूर्या 1994 में दिवंगत सिरिमावो भंडारनायके के पदभार संभालने के बाद श्रीलंका की पहली महिला प्रधानमंत्री और देश के इतिहास में तीसरी महिला पीएम बन गईं हैं.
श्रीलंका में अनुरा कुमारा दिसानायके के राष्ट्रपति बनने के बाद अब मंगलवार को हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. वह साल 2000 में सिरीमावो भंडारनायके के बाद प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली पहली माहिला नेता हैं.
एनपीपी नेता अमरसूर्या को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमार ने पीएम पद की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति ने उन्हें न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और निवेश जैसे मुख्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है. राष्ट्रपति ने अपने समेत चार सदस्यों की कैबिनेट नियुक्त की है. अमरसूर्या ने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने की जगह ली है, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
देश की तीसरी महिला PM बनी अमरसूर्या
बता दें कि एक राइट एक्टिविस्ट और यूनिवर्सिटी में लेक्चेरर अमरसूर्या 1994 में दिवंगत सिरिमावो भंडारनायके के पदभार संभालने के बाद श्रीलंका की पहली महिला प्रधानमंत्री और देश के इतिहास में तीसरी महिला पीएम बन गईं हैं.
वहीं, एनपीपी सांसद विजिथा हेराथ और लक्ष्मण निपुणाराची ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वे सदन के भंग होने के बाद कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करेंगे. अधिकारियों ने कहा कि संसदीय चुनाव नवंबर के अंत में हो सकता है.
वहीं, राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद 56 वर्षीय डिसनायके ने रविवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. उन्हें देश के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ दिलाई. अपने भाषण में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण के लिए धन्यवाद दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









