
श्रीलंका की घरेलू से लेकर समुद्री पॉलिटिक्स में घुस गए हैं ‘बाहरी’, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उभरा लंकाई दर्द
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में श्रीलंकाई सांसद नमल राजपक्षे ने हिंद महासागर में शांति बनाए रखने की जोरदार वकालत की है, और भारत को भी एक्टिव रोल अपनाने की सलाह दी है. नमल राजपक्षे ने तमिलनाडु के थलपति विजय को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया है, लेकिन आशंका जताई है कि कहीं उनके बयान पर विवाद न हो.
श्रीलंका के निर्वासित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के सबसे बड़े बेटे और सांसद नमल राजपक्षे ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत की. जिसमें उन्होंने श्रीलंका की घरेलू राजनीति से लेकर हाल में उभर समुद्री उथल पुथल, ईरान के जहाज IRIS Dena को डुबाए जाने से लेकर भारत के जियो पॉलिटिक्स में रोल के बारे में खुलकर बात की.
वे तमिलनाडु चुनाव के अलावा एक्टर विजय के बारे में भी अपनी पसंद-नापसंद बता गए.
डोनाल्ड ट्रंप के बारे में
जब सेशन के होस्ट सीनियर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने रायटर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए नमल राजपक्षे से पूछा, एक यूएस केबल में श्रीलंका से कहा गया है ईरानी शिप के सर्वाइवर्स को वह वापस न भेजे... तो क्या श्रीलंका को अमेरिका को साफ कर देना चाहिए कि ईरानी युद्धपोत के क्रू मेंबर जो श्रीलंका की कस्टडी में हैं, उनको मानवीय आधार पर हमें उनके देश भेजना ही चाहिए?
नमल राजपक्षे का कहना है, हां, श्रीलंका को सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपने स्टैंड पर कायम रहेंगे... और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे लोग सुरक्षित रहें, क्योंकि ये सब हमारे जल क्षेत्र में हुआ है. श्रीलंका को बताना चाहिए कि वे लोग सेफ हैं... और तरीका तो यही है कि जब तक युद्ध खत्म न हो जाए, तब तक उन लोगों को भेजा भी नहीं जाना चाहिए.
कॉन्क्लेव में नमल राजपक्षे से पूछा गया - अगर डोनाल्ड ट्रंप इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में होते तो आप क्या उनसे क्या कहते?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









