
श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी कपूर का स्पेशल पोस्ट, शेयर की थ्रोबैक फोटो, सुनाया मजेदार किस्सा
AajTak
श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर फिल्ममेकर बोनी कपूर ने खास पोस्ट शेयर किया है. अनसीन फोटो के साथ उन्होंने श्रीदेवी को लेकर एक किस्सा भी शेयर किया. इंस्टा पर बोनी पत्नी के लिए अक्सर पोस्ट करते रहते हैं. फैंस भी एक्ट्रेस को नम आंखों से याद करते हैं.
13 अगस्त को बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी है. वो इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाती हैं. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार काम की लीगेसी वो फैंस को देकर गई हैं. 2018 में उनका आकस्मिक निधन हुआ था.
श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी 6 साल बाद भी बोनी कपूर पत्नी श्रीदेवी को यादों को भूले नहीं हैं. वो आज भी उतनी ही शिद्दत से उन्हें याद करते हैं. इंस्टा पर अक्सर श्रीदेवी की अनसीन फोटोज को पोस्ट करते हैं. पत्नी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर भी फिल्ममेकर ने खास पोस्ट शेयर किया है. अनसीन फोटो के साथ उन्होंने श्रीदेवी को लेकर एक किस्सा भी शेयर किया.
थ्रोबैक फोटो देखकर लगता है दोनों के बीच मस्ती मजाक चल रहा है. श्रीदेवी हंसते हुए बोनी से कुछ कह रही हैं. वहीं फिल्मेकर खिलखिलाकर हंस रहे हैं.
बोनी की इमोशनल पोस्ट कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा- 1990 में चेन्नई में श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी थी. मैंने श्रीदेवी को 26वें जन्मदिन की बधाई दी थी. जबकि वो श्रीदेवी का 27वां बर्थडे था. मैंने ऐसा उन्हें यंग बताने के लिए किया था. ये कॉम्पलिमेंट था. क्योंकि हर गुजरते दिन के साथ वो यंग होती जा रही थी. लेकिन श्रीदेवी को लगा था कि मैं उन्हें चिढ़ा रहा हूं.
पत्नी को विश किया जन्मदिन इससे पहले बोनी ने पत्नी की फोटो शेयर कर लिखा- हां, आज तुम 62 साल की नहीं हुई हो. तुम 26 की हो, हैप्पी बर्थडे, हम आज भी तुम्हारे सारे बर्थडेज को फिर से जीते हैं. बोनी के इन पोस्ट को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं.
श्रीदेवी के निधन से टूटे थे बोनी

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










