
श्रद्धा हत्याकांड: पूछताछ में आफताब ने नहीं खोला कोई नया राज, अब 'पोस्ट नार्को टेस्ट' पर टिकी निगाहें
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने नार्को टेस्ट में कोई नया राज नहीं खोला है. अब उसका 'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' होगा. ये इंटरव्यू शुक्रवार सुबह 10 बजे तिहाड़ जेल में ही होगा. इसमें आफताब की काउन्सलिंग की जाएगी. वहीं अगर एक्सपर्ट संतुष्ट नहीं हुए तो आफताब का एक बार फिर टेस्ट हो सकता है.
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद अब नार्को टेस्ट भी पूरा हो गया. लेकिन इससे पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा है. शातिर आफताब ने नार्को टेस्ट में कुछ भी नया नहीं बताया है. वह अबतक पुलिस को जो कुछ बोलता रहा है, वही उसने नार्को टेस्ट में भी कहा. इसका मतलब साफ है, अब पुलिस को केस सुलझाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि आफताब ने तो उनको कोई नया सुराग नहीं दिया है.
अब नार्को टेस्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि कानून की चौखट से श्रद्धा को इंसाफ कब मिलेगा. यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि नार्को से मिली जानकारी के आधार पर सबूत पुलिस कितने अच्छे से अदालत के सामने रख पाती है.
वैसे अब शुक्रवार को आफताब का 'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' होगा. ये टेस्ट दिल्ली के तिहाड़ जेल में ही किया जाएगा. पुलिस को उम्मीद है कि इससे कोई नया सुराग मिल सकता है. ये टेस्ट सुबह 10 बजे होगा.
'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' के लिए FSL के 4 अधिकारी और श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रहे इंवेस्टिगेशन ऑफिसर आफताब के पास तिहाड़ जेल में जाएंगे. इसमें आफताब की काउन्सलिंग की जाएगी. वहीं अगर एक्सपर्ट संतुष्ट नहीं हुए तो आफताब का एक बार फिर टेस्ट हो सकता है. बता दें कि आफताब पर हुए हमले के बाद वह अब हाई रिस्क कैदी की श्रेणी में आ चुका है. इसलिए जेल में उसकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
नार्को टेस्ट में क्या बोला आफताब
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का गुरुवार को नार्को टेस्ट हुआ है. दावा है उसने हत्या की बात कबूली है. नार्को टेस्ट के दौरान आफताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहां है तो आफताब ने जवाब दिया कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया था. आफताब ने ये कुबूल किया कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी. वहीं पुलिस अबतक इसमें साजिश वाला एंगल तलाश रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










