
श्रद्धा का फोन कहां है, हत्याकांड में कोई और शामिल था? नार्को टेस्ट में आफताब ने दिए इन सवालों के जवाब
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट हो चुका है. नार्को में भी आफताब ने कबूला कि श्रद्धा का मर्डर उसने किया था. आफताब का नार्को टेस्ट करीब एक घंटे पचास मिनट तक चला.
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हो चुका है. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद नार्को टेस्ट में भी आफताब ने कबूल किया कि उसने श्रद्धा का मर्डर किया. हालांकि, वह किसी साजिश के तहत मर्डर को अंजाम देने की बात को नकार रहा है. आफताब का कहना है कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी.
नार्को टेस्ट में आफताब से कई अहम सवाल किए गए. जैसे उसने श्रद्धा का फोन कहां रखा. क्या इस हत्याकांड में उसके साथ कोई और भी शामिल था?
नार्को टेस्ट में क्या बोला आफताब?
मिली जानकारी के मुताबिक, नार्को टेस्ट के दौरान आफताब बार-बार बेहोश हो रहा था. आफताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहां है? तो उसने कहा कि वह उसने कहीं फेंक दिया था. नार्को टेस्ट के दौरान आफताब ने ये कुबूल किया कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी. टेस्ट के दौरान आफताब ने कबूल किया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए उसने आरी का इस्तेमाल किया था.
नार्को टेस्ट के दौरान आफताब से ये सवाल पूछा गया कि क्या कोई और भी इस हत्याकांड में शामिल है? तो उसने कहा कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया है.
आफताब ने नार्को टेस्ट में भी श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल मे ठिकाने लगाने की बात कुबूल की है. मतलब पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट में कई सवाल के जवाब आफताब ने एक जैसे दिए.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






