
'शेरशाह' में आयुष शर्मा को बतौर लीड देखना चाहते थे सलमान खान, प्रोड्यूसर बोले- यह गलत था
AajTak
शब्बीर ने कहा कि सलमान खान ने मुझे इसी सिलसिले में अप्रोच किया था, लेकिन वह पहले से ही विक्रम बत्रा के परिवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम दे चुके थे. सिद्धार्थ फाइनल भी हो गए थे. शब्बीर का कहना है कि यह करना गलता होता अगर एक एक्टर की जगह हम एक ऐसा एक्टर ले आते जो इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है. फिल्म में एक्टर ने कारगिल मार्टर कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई है. हालांकि, हाल ही में इस फिल्म के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा है कि सुपरस्टार सलमान खान चाहते थे कि उनके जीजा आयुष शर्मा इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











