
शेयर बाजार क्यों गिर रहा है? FII क्यों निकाल रहे पैसे? सेबी ने नए चेयरमैन ने बताई वजह
AajTak
Stock Market News: बाजार क्यों गिर रहा है कि इसपर तुहिन कांत पांडे का कहना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव एक आम प्रक्रिया है. कोविड के बाद से लगातार तेजी देखी जा रही थी. अब थोड़ा बाजार थमा है. लेकिन हर गतिविधियों पर नजर होती है.
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ग्लोबल पैमाने पर भी मजबूत और पारदर्शी है. जहां तक रेगुलेटरी सेबी (SEBI) की बात है तो ये बिल्कुल प्रोफेशनल है. सेबी में एक से बढ़कर एक एक्सर्ट्स हैं, जो इसे ऑपरेट करते हैं, ये कहना सेबी के नए चेयरमैन तुहिन कांत पांडे का है.
बिजनेस टुडे के खास कार्यक्रम MINDRUSH में तुहिन कांत पांडे ने कहा कि कैपिटल मार्केट टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और टीम वर्क से चलती है. कैपिटल मार्केट पर रेगुलेट को बैलेंस रखने के लिए भी पैरामीटर है. जिसमें निवेशक के साथ-साथ कंपनियों की हितों की भी रक्षा की जाती है. दोनों के तालमेल से मार्केट को ऑपरेट किया जाता है.
बाजार क्यों गिर रहा है? जब उनसे पूछा गया कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसे क्यों निकाल रहे हैं? सेबी प्रमुख ने बताया विदेशी निवेशक कैपिटेल मार्केट का एक अहम हिस्सा है. पिछले 5 साल में बड़ा इंफ्लो रहा है, अब थोड़ा आउटफ्लो देखने को मिल रहा है. वैसे तो विदेशी निवेशकों का आना-जाना लगा रहता है. लेकिन अगर मार्केट प्लेयर की कोई शिकायतें या दिक्कतें होती हैं, उसपर भी विचार किया जाता है, और इसपर लगातार काम चलता है. ऐसा नहीं है कि विदेशी निवेशकों को कुछ दिक्कतें हैं और उसपर रेगुलेटरी विचार नहीं करता है.
बाजार क्यों गिर रहा है कि इसपर तुहिन कांत पांडे का कहना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव एक आम प्रक्रिया है. कोविड के बाद से लगातार तेजी देखी जा रही थी. अब थोड़ा बाजार थमा है. लेकिन हर गतिविधियों पर नजर होती है.
जहां तक बाजार की चाल बात है तो इकोनॉमी के साथ-साथ ग्लोबल घटनाक्रम का भी असर होता है. पिछले कुछ दिनों से ग्लोबल मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव हुआ है, खासकर जियो पॉलिटिकल के मोर्चे पर देखने को मिला है.
पारदर्शिता को लेकर कोई समझौता नहीं

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











