
शेख हसीना को फांसी की सजा पर चीन ने दिया रिएक्शन! बांग्लादेश से रिश्तों पर कही ये बात
AajTak
चीन ने शेख हसीना को फांसी की सजा दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. चीन ने बांग्लादेश को अच्छा पड़ोसी बताया है और एक बेहद ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी है. शेख हसीना को छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए दोषी ठहराया गया है.
चीन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाए जाने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. चीन ने मंगलवार को कहा कि शेख हसीना को सुनाई गई मौत की सजा बांग्लादेश का घरेलू मामला है. इसी के साथ चीन ने कहा कि बांग्लादेश एक अच्छा पड़ोसी है.
सोमवार को 78 साल की शेख हसीना को बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने फांसी की सजा सुनाई. यह सजा उन्हें मानवता के खिलाफ कथित अपराध के मामले में सुनाई गई है.
पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और हत्या के मामले में अदालत ने शेख हसीना को दोषी ठहराया और उनकी अनुपस्थिति में ही उन्हें मौत की सजा सुनाई. इसी आरोप में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को भी मौत की सजा सुनाई गई है.
इस मामले पर टिप्पणी मांगे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने अतिरिक्त टिप्पणी से इनकार करते हुए बेहद सधा हुआ जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'यह बांग्लादेश का घरेलू मामला है.'
माओ ने कहा कि चीन बांग्लादेश के सभी नागरिकों के प्रति अच्छे पड़ोसी और मित्रता की नीति के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, 'हम ईमानदारी से आशा करते हैं कि बांग्लादेश एकजुटता, स्थिरता और विकास हासिल करे.'
छात्र आंदोलन के दौरान शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत भाग आई थीं. तब से वो भारत में ही रह रही हैं. बांग्लादेश भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है. सजा सुनाए जाने के बाद भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








