
'शुरुआती रिपोर्ट को निष्कर्ष न मानें', हादसे में पायलट का रोल बता रही रिपोर्ट को जांच कर रही एजेंसी ने किया खारिज
AajTak
AAIB ने एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे में पायलट का रोल बता रही रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है. AAIB ने कहा, 'हमें यह ध्यान में आया है कि इंटरनेशनल मीडिया के कुछ वर्ग बार-बार चुनिंदा और अनवेरिफाई रिपोर्टिंग के जरिए इस हादसे का निष्कर्ष निकालने की कोशिश कर रहे हैं जो कि गैर-जिम्मेदाराना है.'
भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे को लेकर इंटरनेशनल मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा अनवेरिफाई रिपोर्टिंग के आधार पर निष्कर्ष निकालने की कोशिशों पर चिंता जताई है. एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का उद्देश्य केवल ये बताना है कि हादसे में क्या हुआ और अभी कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगा, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है.
AAIB ने कहा, 'हमें यह ध्यान में आया है कि इंटरनेशनल मीडिया के कुछ वर्ग बार-बार चुनिंदा और अनवेरिफाई रिपोर्टिंग के जरिए इस हादसे का निष्कर्ष निकालने की कोशिश कर रहे हैं. यह गैर-जिम्मेदाराना है, खासकर जब जांच अभी जारी है.'
जांच के लिए खतरा है गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्ट
AAIB ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से न केवल जांच प्रक्रिया के लिए खतरा है, बल्कि ये हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों, क्रू मेंबर और हादसे से प्रभावित लोगों के परिवारों की संवेदनाओं को भी ठेस पहुंचाएगा.
AAIB ने जोर देकर कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का उद्देश्य केवल यह बताना है कि क्या हुआ था. इस स्तर पर कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगा, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और अंतिम जांच रिपोर्ट जल्द ही हादसे के मूल कारणों और सिफारिशों के साथ सभी के सामने रखी जाएगी.
'100 से ज्यादा घटनाओं की जांच कर चुकी है AAIB'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











