
शुक्रवार को ये काम करने से मां लक्ष्मी जाती हैं रूठ, घर में हो जाएगी पैसों की तंगी
AajTak
शुक्रवार (Friday) का दिन माता लक्ष्मी का होता है. इस दिन उनकी पूजा करने से खास फल प्राप्त होता है. मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और घर में सुख, शांति के साथ धन संपत्ति का वास हो इसके लिए शुक्रवार के दिन कौन से काम करने से बचना चाहिए, इस बारे में आर्टिकल में पढ़ेंगे.
हर दिन किसी न किसी देवता का माना जाता है. जिस तरह सोमवार भगवान शंकर का, मंगलवार हनुमान जी का, उसी तरह शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का माना जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. जिन लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा हो जाती है, वे लोग धन-धान्य से पूरिपूर्ण हो जाते हैं. लेकिन वहीं अगर लक्ष्मी मां नाराज हो जाएं, तो दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है.
अगर शुक्रवार को अनजाने में लोग ऐसे काम कर देते हैं, जिस कारण से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उनके क्रोध का सामना करना पड़ता है. अगर आप देवी लक्ष्मी के गुस्से से बचना चाहते हैं और घर में सुख-शांति के साथ धन संपत्ति का वास चाहते हैं, तो शुक्रवार को नीचे बताए हुए कामों को करने से बचें.
1. सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं
आपने देखा होगा हर घर में शाम के बाद झाड़ू और पोछा नहीं लगाया जाता. आपने कई बार घर के बुजुर्गों को भी कहते सुना होगा कि शाम को झाड़ू नहीं लगाते.शाम को सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. शुक्रवार के साथ किसी भी दिन सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा न लगाएं.
2. उधार लेन-देन न करें शुक्रवार के दिन उधार लेन-देन से बचना चाहिए. न किसी को उधार पैसे दें और न ही किसी से पैसे उधार लें. कहा जाता है कि इस दिन उधार लेन-देन से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं.
3. घर में अंधेरा न रखें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












