
शीश झुकाया, आरती की, नगाड़ा बजाया... वाशिम में पीएम मोदी ने की पोहरादेवी जगदंबा माता की पूजा
AajTak
पूजा के दौरान पीएम मोदी ने मंदिर प्रांगण में मौजूद नगाड़ा भी बजाया. यह मंदिर बंजारा समुदाय के लोगों के लिए खास है और उनकी माता पोहरादेवी वाली जगदंबा माता में बहुत आस्था है. देवी की विशेष पूजा और आरती में नगाड़ा बजाना एक आवश्यक रीति है और जब लोगों की मनोकामना मंदिर में पूरी होती है तो भी वह नगाड़ा बजाकर बधाई भरते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. यह मंदिर पोहरादेवी में स्थित है और यह धार्मिक महत्व का स्थान माना जाता है. शनिवार को पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा की और देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और मंदिर की महत्ता के बारे में भी चर्चा की.
पीएम मोदी ने बजाया नगाड़ा पूजा के दौरान पीएम मोदी ने मंदिर प्रांगण में मौजूद नगाड़ा भी बजाया. यह मंदिर बंजारा समुदाय के लोगों के लिए खास है और उनकी माता पोहरादेवी वाली जगदंबा माता में बहुत आस्था है. देवी की विशेष पूजा और आरती में नगाड़ा बजाना एक आवश्यक रीति है और जब लोगों की मनोकामना मंदिर में पूरी होती है तो भी वह नगाड़ा बजाकर बधाई भरते हैं.
पीएम मोदी, महाराष्ट्र के दौरे पर हैं और शनिवार को वह 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. महाराष्ट्र में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है. पीएम मोदी सबसे पहले वाशिम पहुंचे, यहां वह बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करने वाले हैं. इसी क्रम में वह पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे और यहां से संत सेवालाल महाराज तथा संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए. यहां से निकलकर वह ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










