
शीला दीक्षित अलग-अलग बंगलों में रहीं, केजरीवाल के लिए मिलाए गए थे दो बंगले! जानिए कैसे तय होता है दिल्ली CM का आवास
AajTak
दरअसल, दिल्ली में मुख्यमंत्री का कोई आधिकारिक आवास नहीं है. अरविंद केजरीवाल से पहले जाे भी दिल्ली के CM हुए, वे अलग-अलग बंगलों में रह चुके हैं. शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीन कार्यकाल के दौरान दो अलग-अलग बंगलों में रही थीं.
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्यमंत्री आवास को लेकर रस्साकशी चल रही है. AAP ने एलजी वीके सक्सेना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बीजेपी के इशारे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को 'जबरन खाली' करवाया है. बता दें कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले इसी बंगले में रहते थे. वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने बंगला छोड़ने के बाद इसका हैंडओवर पीडब्ल्यूडी को नहीं दिया और आतिशी बिना अलॉटमेंट के ही इसमें रहने आ गईं.
भाजपा का कहना है कि सरकारी आवास खाली होने पर PWD उसका कब्जा लेता है, उसकी इन्वेन्ट्री (सामान का लेखा-जोखा) बनाता है. उसके बाद ही आवास किसी और को आवंटित किया जा सकता है. आतिशी को पहले से ही 17 AB मथुरा रोड का आवास आवंटित हुआ है. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या कोई मुख्यमंत्री कुर्सी से हटने के बाद, दूसरे मुख्यमंत्री को अपनी मर्जी से अपना आधिकारिक आवास सौंप सकता है? क्योंकि मुख्यमंत्री आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं बल्कि सरकारी संपत्ति होती है. आइए जानते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री को सरकारी आवास के आवंटन की प्रक्रिया क्या होती है...
दिल्ली में सीएम का कोई आधिकारिक आवास नहीं
दरअसल, दिल्ली में मुख्यमंत्री का कोई आधिकारिक आवास नहीं है. अरविंद केजरीवाल से पहले जाे भी दिल्ली के CM हुए, वे अलग-अलग बंगलों में रह चुके हैं. जैसे 1993 में मदनलाल खुराना को 33 शामनाथ मार्ग स्थित आवास आवंटित हुआ था. उनके बाद साहिब सिंह वर्मा मुख्यमंत्री बने तो उन्हें 9 शामनाथ मार्ग स्थित बंगला आवंटित हुआ था. दिल्ली की 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित अपने पहले कार्यकाल में 1998 से 2004 तक एबी-17 मथुरा रोड स्थित आवास में रहीं. इसके बाद दूसरे और तीसरे कार्यकाल में 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित बंगले में रहीं. उनके मुख्यमंत्री नहीं रहने के बाद यह बंगला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आवंटित हो गया था.
दिल्ली का जो भी मुख्यमंत्री बनता है वह अपनी सहूलियत के हिसाब से बंगला चुनता है. मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उसे अपने निजी या किराए के मकान में रहना पड़ता है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को अलग से कोई आवास भत्ता भी नहीं दिया जाता. प्रतिमाह मिलने वाली राशि में ही आवास भत्ता शामिल होता है. जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने तो उनके पास घर नहीं था. सिविल लाइंस स्थित जिस 6, फ्लैगस्टाफ रोग बंगले में वह रहने आए, वह मूल रूप से मुख्य सचिव का आवास था, जो उस समय खाली पड़ा था, इसलिए यह उन्हें आवंटित किया गया था.
दो घरों को मिलाकर बना 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगला

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







