
शीर्षासन के दौरान ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं ओलंपिक चैंपियन, ट्रोल हुईं तो दिया करारा जवाब
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक चैंपियन टोरा ब्राइट अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से चर्चा में हैं. दरअसल ब्राइट ने एक तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में वे शीर्षासन करते हुए अपने बेटे को ब्रेस्टफीड करा रही हैं. ब्राइट के इस फोटो के वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है जिसका ओलंपिक स्टार ने भी जवाब दिया है.
ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक चैंपियन टोरा ब्राइट अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से चर्चा में हैं. दरअसल ब्राइट ने एक तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में वे शीर्षासन करते हुए अपने बेटे को ब्रेस्टफीड करा रही हैं. ब्राइट के इस फोटो के वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है जिसका ओलंपिक स्टार ने भी जवाब दिया है. ब्राइट ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल विंटर ओलंपियन में शुमार की जाती हैं. उन्होंने मदर्स डे के मौके पर अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं. हालांकि ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी तस्वीर देखकर कई लोगों नें उन्हें ट्रोल भी किया था. इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी थे जो उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे थे. एक शख्स ने ब्राइट की तस्वीर को लेकर लिखा कि क्या ये जरूरी है कि लोग जो भी दिन भर में काम करें, उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें? वही एक शख्स का कहना था कि मैं समझ सकता हूं कि मां बनना एक खूबसूरत एहसास है लेकिन मैं भी अपने जीवन के हर लम्हे की तस्वीरें तो नहीं डालता हूं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












