
शिवसेना सांसद संजय राउत का तंज, आज हर चीज में क्रेडिट लेने की लगी रहती है होड़
AajTak
संजय राउत ने कहा कि अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद के लिए अटल बिहारी वाजपेई, प्रमोद महाजन और अन्य नेताओं ने एक साथ पसंद किया था. सभी दलों ने अब्दुल कलाम को समर्थन दिया था.
शिवसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मंत्री उद्धव ठाकरे एक खुफिया भाषा सीखना चाहते हैं. राउत ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब आपतकाल की घोषणा की थी तब तत्कालीन राष्ट्रपति के हस्ताक्षर लेकर आपातकाल की घोषणा की थी. आज केंद्र सरकार ने छिपी हुई रणनीती से आपातकाल जैसा ही माहौल बनाया है. संजय राउत ने कहा कि तब आपातकाल के दौर में जो भी होता था वही आज हो रहा है. जब संजय राउत से पूछा गया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय जो आपातकाल घोषित हुआ था उस समय सामाजिक सिनेकलाकरों से विरोध होता था क्या? इस सवाल के जवाब में राउत ने कहा उस समय सेलिब्रिटीज नहीं हुआ करते थे. उस समय के कलाकार राष्ट्रीय विचारधारा से संपन्न थे. वह कमिटेड थे. उनका आजादी के संघर्ष से सीधा संबंध था. अभिनेता और अभिनेत्रियों के रोम-रोम में राष्ट्रप्रेम बसता था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











