
शिवसेना बोली- व्हीलचेयर पर ममता, जगह-जगह किसान पंचायत...बंगाल में खेला होबे!
AajTak
ममता बनर्जी के घायल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बैकफुट पर है, जबकि विपक्षी दल फ्रंटफुट पर आ गए हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, 'बंगाल में खेला होबे!… चारों ओर से घिर गई भाजपा.'
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद सियासी पारा बढ़ गया है. ममता बनर्जी के घायल होने के बाद विपक्षी दल फ्रंटफुट पर आ गए हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, 'बंगाल में खेला होबे!… चारों ओर से घिर गई भाजपा.' शिवसेना ने कहा कि कृषि कानूनों से नाराज देशभर के किसान और उनकी किसान पंचायत पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में कूदने वाली है, जो भाजपा नीत केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे, वहीं दूसरी ओर टीएमसी ने भी अब भाजपा के कुप्रचार के खिलाफ कमर कस ली है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









