
शिल्पा शेट्टी ने शेयर की लाइफ को लेकर पोस्ट, बोलीं- सबकुछ टेंपरेरी है
AajTak
शिल्पा शेट्टी डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' जज करती नजर आती हैं. इसके साथ ही शिल्पा सोशल मीडिया पर भी दोबारा से एक्टिव हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की है जो लाइफ की सैडनेस से जुड़ी नजर आती है. शिल्पा अक्सर इंस्टाग्राम पर मोटिवेशनल क्वोट्स, मैसेजेज, योग वीडियोज और नोट्स शेयर करती हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने खुद की एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी.
जुलाई 2021 में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के सिलसिले में गिरफ्तार हुए थे. उनपर पोर्न बनाने और उसे बेचने का आरोप लगा है. मुंबई पुलिस के हाथ हॉशॉट्स नामक एक ऐप की जानकारी लगी थी, जिसमें राज कुंद्रा ने भी इंवेस्टमेंट किया था. वह इस ऐप पर पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट पोस्ट करते थे. बिजनेसमैन राज कुंद्रा अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं. वहीं शिल्पा शेट्टी ने तीन हफ्तों बाद कुछ समय पहले काम पर वापसी दर्ज की है.More Related News













