
शिल्पा शेट्टी की बढ़ीं मुश्किलें, ठगी के मामले में लखनऊ पुलिस ने भेजा नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
AajTak
वेलनेस सेंटर के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी के मामले में लखनऊ पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ करने के लिए मुंबई पहुंची. लेकिन शिल्पा शेट्टी वहां नहीं मिलीं. शिल्पा शेट्टी की गैर मौजूदगी में लखनऊ पुलिस ने उनके मैनेजर को नोटिस दे दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल हालातों से गुजर रही हैं. पति राजकुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद अब ठगी के केस में शिल्पा पर भी लखनऊ पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आयोसिस वेलनेस सेंटर मामले में लखनऊ पुलिस ने शिल्पा शेट्टी को नोटिस भेजा है.More Related News













