
शिखोपुर लैंड केस में बढ़ सकती हैं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, ED ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट
AajTak
शिखोपुर जमीन घोटाला मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर दी है. ईडी का कहना है कि ये चार्जशीट जांच के दौरान सामने आए नए सबूतों और गवाहों के बयान पर आधारित है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिखोपुर जमीन सौदा मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री प्रोक्यूटेशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दायर की है. ये मामला हरियाणा के शिखोपुर गांव में 3.2 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसमें भ्रष्टाचार, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.
ईडी द्वारा दायर ये सप्लीमेंट्री चार्जशीट इस मामले में एक महत्वपूर्ण कदम है. ये चार्जशीट जांच के दौरान सामने आए नए सबूतों और फैक्ट पर आधारित है जो इस मामले को और मजबूत करता है. इससे पहले की गई जांच में रॉबर्ट वाड्रा और अन्य आरोपियों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है.
ईडी की जांच का मुख्य केंद्र डीएलएफ, स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी (जो रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कंपनी है) और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के बीच हुए कथित वित्तीय लेनदेन हैं. जांच एजेंसी ने इन लेनदेन में अनियमितताओं और संदिग्ध गतिविधियों का दावा किया है. ईडी का कहना है कि इस सौदे में नियमों का उल्लंघन किया गया और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय हेराफेरी की गई है.
क्या है मामला
दरअसल, सितंबर 2018 में रॉबर्ट वाड्रा ने तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रियल एस्टेट कंपनी DLF और एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ भ्रष्टाचार, जालसाजी, और धोखाधड़ी के आरोपों में FIR दर्ज की गई थी. ये मामला शिखोपुर गांव में 3.2 एकड़ जमीन की एक लीड से संबंधित है, जिसमें कथित तौर पर अनियमितताएं बरती गईं थी.
ED ने 5 घंटे की वाड्रा से पूछताछ

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











