
'शिक्षा सुधार पर फोकस', बोले CM भगवंत मान, सिंगापुर के लिए रवाना किया शिक्षकों का बैच
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 30 सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों के आठवें बैच को 8 से 14 मार्च तक प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर रवाना किया. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद शिक्षकों को वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से परिचित कराकर सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बेहतर बनाना है. उन्होंने बताया कि अब तक 234 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों को ऐसे प्रशिक्षण के लिए भेजा जा चुका है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को सरकारी स्कूलों के 30 प्रिंसिपलों के आठवें बैच को सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए रवाना किया. यह बैच 8 से 14 मार्च तक सिंगापुर की प्रिंसिपल अकादमी में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण लेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से परिचित कराना है ताकि इन अनुभवों का लाभ पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों तक पहुंच सके.
भगवंत मान ने बताया कि अब तक 234 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों को आठ बैचों में सिंगापुर भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है और जिला शिक्षा अधिकारियों की सिफारिश के बाद प्रिंसिपलों का सत्यापन किया जाता है. प्रशिक्षण के बाद ये प्रिंसिपल अपने स्कूलों में आधुनिक शिक्षा पद्धतियों को लागू करने का प्रयास करते हैं.
'पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ा'
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की स्थिति तेजी से बेहतर हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. इसके अलावा राज्य के सरकारी स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स, जेईई एडवांस्ड और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योग्यता प्राप्त की है. सरकार स्कूल ऑफ एमिनेंस सहित कई स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कोचिंग भी उपलब्ध करा रही है.
'बच्चों की शिक्षा से आंकी जाएगी समृद्धि'
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में किसी व्यक्ति की समृद्धि उसकी संपत्ति से नहीं बल्कि उसके बच्चों की शिक्षा से आंकी जाएगी. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के एक किसान की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में 15वां स्थान हासिल किया है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









