
शिंदे, फडणवीस या कोई सरप्राइज नाम? बिहार-एमपी और राजस्थान में से किस फॉर्मूले से चुना जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की महाजीत के बाद अब बड़ा सवाल है कि नई सरकार की कमान किस दल-किस नेता के पास जाएगी? सीएम के लिए एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस का नाम रेस में है. चर्चा में सीएम चयन के चार फॉर्मूले भी हैं.
महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की महा जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मजबूत होकर उभरी है और चुनाव पूर्व गठबंधन में सबसे बड़ा दल होने के नाते सीएम पद पर पार्टी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. दूसरी तरफ शिवसेना के पास बीजेपी के मुकाबले आधे से भी कम सीटें हैं लेकिन एकनाथ शिंदे भी सीएम दावेदार हैं. सीएम के लिए दावेदारी डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी कर दी है. ऐसे में महायुति सरकार का नया सीएम किस फॉर्मूले से चुना जाएगा? ये बड़ा सवाल है.
बीजेपी नेतृत्व ने सीएम और सरकार गठन पर चर्चा के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को दिल्ली बुला लिया है. तीनों ही नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ मुलाकात में सरकार गठन के फॉर्मूले पर बात होनी है. इसकी चर्चा से पहले ये जान लेना भी जरूरी है कि किसकी दावेदारी का क्या आधार है.
किसकी दावेदारी का क्या आधार
देवेंद्र फडणवीसः महाराष्ट्र बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा हैं. साल 2014 से 2019 तक पूरे पांच साल बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार में मुख्यमंत्री रहे हैं. 2019 के चुनाव में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला तो इसके लिए भी फडणवीस को ही श्रेय दिया गया था. हालांकि, सीएम पद को लेकर खींचतान के बाद शिवसेना ने शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर सरकार बना ली थी.
उद्धव सरकार की कार्यकाल पूरा करने से पहले ही विदाई और एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महायुति सरकार के गठन में भी फडणवीस की भूमिका अहम रही. महाराष्ट्र में फडणवीस को लेकर एक नैरेटिव यह भी था कि सीएम भले ही शिंदे हों, सरकार वही चला रहे हैं. सबसे बड़े दल का सबसे बड़ा चेहरा होने के नाते फडणवीस सीएम पद के मजबूत दावेदार हैं.
एकनाथ शिंदेः शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं. सीएम शिंदे की सरकार के कामकाज को लेकर ही महायुति विधानसभा चुनाव के मैदान में गई थी. आम चुनाव में सीटों का नुकसान उठाने के बाद महायुति सरकार ने लड़की बहना योजना शुरू की थी. महिला मतदाताओं को टार्गेट कर शुरू की गई इस योजना को हालिया चुनाव में गेमचेंजर बताया जा रहा है. सीएम शिंदे इस योजना को अपने दिमाग की उपज बताकर भी फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए दावेदारी कर रहे हैं.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



