
शाही परिवार का वर्चस्व, भाजपा के असंतुष्ट नेता... मंडी सीट पर आसान नहीं कंगना रनौत की राह
AajTak
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, तीन बार के सांसद रहे और कुल्लू के पूर्व शाही परिवार के वंशज महेश्वर सिंह ने कंगना को टिकट मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने पार्टी आलाकमान से कंगना रनौत को मैदान में उतारने के अपने फैसले की समीक्षा करने को कहा है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत की सियासी राह आसान नजर नहीं आ रही है. मंडी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के असंतुष्टों और पूर्व शाही परिवार के प्रभाव के कारण कंगना रनौत की राह मुश्किलों से भरी हो सकती है.
हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष, तीन बार सांसद रह चुके कुल्लू के पूर्व शाही परिवार के वंशज महेश्वर सिंह ने पार्टी आलाकमान से रनौत को टिकट देने संबंधी फैसले की समीक्षा करने को कहा है. वहीं, भाजपा के जिन असंतुष्टों ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, उन्होंने रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक की है.
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को लाहौल और स्पीति से विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट दिए जाने के बाद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: 'उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है', पहली चुनावी रैली में कंगना रनौत का कांग्रेस पर निशाना
शाही परिवारों का रहा है दबदबा
मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा सीट शामिल हैं, इनमें से आठ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. मंडी लोकसभा क्षेत्र में पूर्व शाही परिवारों का अच्छा-खासा दबदबा रहा है और इनके वंशजों ने इस सीट के लिए हुए दो उपचुनावों सहित 19 चुनावों में से 13 में जीत हासिल की है. जैसे ही कंगना रनौत ने शुक्रवार को एक रोड शो और रैली के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया तो बीजेपी नेता महेश्वर सिंह ने पार्टी आलाकमान से रनौत को टिकट देने संबंधी फैसले की समीक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी में रनौत का ‘कोई योगदान नहीं है’ और दावा किया कि उन्हें (सिंह को) टिकट देने का वादा किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










