
शाहीन बाग टू केरल... एक डायरी और उस पर लिखे कुछ पते... ऐसे पकड़ में आया ट्रेन अग्निकांड का आरोपी सैफी
AajTak
केरल के कोझिकोड में रविवार को अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के एक कोच में एक अज्ञात व्यक्ति ने यात्रियों को आग लगा दी थी. इसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 9 लोग जख्मी हो गए थे. इस मामले में रत्नागिरी से गिरफ्तार आरोपी सैफी शाहीन बाग का रहने वाला है. शाहरुख वारदात के बाद से ही फरार था.
केरल में चलती ट्रेन में आग लगाने के मामले में गिरफ्तार शाहरुख सैफी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, शाहरुख सैफी ने साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था. वह अपने साथ बैग में पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर ट्रेन में सवार हुआ था. महाराष्ट्र के रत्नागिरी के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार शाहरुख सैफी का शाहीन बाग का रहने वाला है. पुलिस को घटनास्थल पर एक डायरी मिली थी, इसमें कुछ पते लिखे थे, इन्हीं के आधार पर जांच एजेंसी सैफी तक पहुंची. हालांकि, सैफी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है.
दरअसल, केरल के कोझिकोड में रविवार को अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के एक कोच में एक अज्ञात व्यक्ति ने यात्रियों को आग लगा दी थी. उस वक्त ट्रेन कोरापुझा पुल पर थी. इस घटना में 9 लोग झुलस गए, जबकि तीन लोग लापता हो गए थे. इसके बाद तीनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले थे.पुलिस का मानना है कि आग लगने के बाद ये यात्रियों ने खुद को बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी.
रत्नागिरी से गिरफ्तार हुआ शाहरुख सैफी
इस घटना की जांच के लिए केरल पुलिस की और से SIT का गठन किया गया. इतना ही नहीं पुलिस ने गवाह द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध युवक का एक स्केच जारी किया था. महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के रेलवे स्टेशन से सैफी को गिरफ्तार कर लिया. वह यहां से भागने की फिराक में था. एटीएस के मुताबिक, शाहरुख सैफी ने कबूल कर लिया है कि वह वारदात में शामिल था.
केरल के सीएम पी विजयन ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में देश के अलग अलग हिस्सों में जांच चल रही है.उन्होंने कहा कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था, लेकिन केरल पुलिस ने अन्य राज्यों और देश में विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से तीन दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया.
शाहीन बाग का रहने वाला है शाहरुख सैफी

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







