
शाहरुख को धमकी देने के मामले में पुलिस ने फैजल खान को किया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
AajTak
मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजल खान को रायपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में सुबह तड़के मुंबई पुलिस, फैजल को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची. फैजल को मंगलवार सुबह 11 बजे ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद इंडस्ट्री और फैन्स शॉक रह गए थे. पुलिस ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी और रायपुर के एक व्यक्ति फैजल खान से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी. अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार सुबह फैजल खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.
कोर्ट में होगी फैजल खान की पेशी जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजल खान को रायपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में सुबह तड़के मुंबई पुलिस, फैजल को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची. फैजल को मंगलवार सुबह 11 बजे ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.
फैजल ने कहा था कि वो 14 नवंबर को, बांद्रा पुलिस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई आएगा. हालांकि, उसके परिचितों ने बताया कि उसे पिछले दो दिनों से कई धमकियां मिल रही थीं इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि सुरक्षा कारणों से वह फिजिकली नहीं बल्कि ऑडियो-वीडियो माध्यम से उनके सामने पेश होना चाहता है. फैजल खान की गिरफ्तारी CSP अजय सिंह ने की है और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी गई है.
फैजल खान से की जा रही थी पूछताछ शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को कॉल ट्रेस करने पर पता चला था कि ये कॉल रायपुर से किया गया है. जिस नंबर से कॉल किया गया था वो फैजल खान नाम के एक व्यक्ति का निकला जिससे रायपुर में पुलिस ने पूछताछ की. फैजान ने कहा था कि उसका फोन 5 दिन पहले, 2 नवंबर को ही चोरी हो चुका है.
शाहरुख को मिली थी जान से मारने की धमकी 5 नवंबर को, दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम एक धमकी भरा कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा, 'शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना... अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा.' जब पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो जवाब मिला, 'ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है... अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो.'
(इनपुट: सुमी रज्जपन)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










