
शाहरुख की KKR वाली पार्टी...Sherlyn Chopra ने शेयर किया अपना पुराना इंटरव्यू
AajTak
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इसी दौरान एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की आइपीएल फ्रैंचाइजी टीम केकेआर की एक पार्टी का जिक्र किया है जिसमें ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मौजूदा समय में एनसीबी की गिरफ्त में हैं और उन्हें ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है. ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सारे एक्टर्स शाहरुख के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं और आर्यन खान के प्रति सहानभूति दिखा रहे हैं.
मगर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इसी दौरान एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की आइपीएल फ्रैंचाइजी टीम केकेआर की एक पार्टी का जिक्र किया है जिसमें ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था. शर्लिन चोपड़ा ने इंटरव्यू में किसी का नाम तो नहीं लिया है मगर उन्होंने केकेआर टीम का जिक्र किया है जिसके मालिक शाहरुख खान ही हैं.
More Related News













