
शाहजहांपुर में मुठभेड़… दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
AajTak
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़े गए बदमाशों पर अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही को भी गोली लगी है. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़े गए बदमाशों पर अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
थाना खुदागंज पुलिस को मुखबिर से कमलापुर नहर पट्टी के पास गौकसी के मामले में वांछित बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि इस जानकारी के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाशों को घेर लिया. खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें- Ghaziabad: ब्लेड से की पत्नी और 11 साल के बेटे की हत्या, सुसाइड की कोशिश… कारोबारी ने डायरी में लिखी वजह
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इसमें मुन्ना और निसार नाम के दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. आनन-फानन में घायल बदमाशों को पकड़कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है. इसी दौरान बदमाशों की फायरिंग में सिपाही रोहित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गया है. उसका भी इलाज चल रहा है.
मौका पाकर 3 बदमाश हो गए फरार
एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मुठभेड़ और फायरिंग के दौरान मौका पाकर 3 अन्य बदमाश घटना स्थल से भागने में कामयाब रहे. पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं. उन पर गौतस्करी, पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर सहित कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस मौके से फरार हुए फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है. जल्द ही फरार 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.











