
शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत
AajTak
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में शामिल होकर बलौदा लौट रहे थे. ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शादी से लौट रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दुल्हन और दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. कार रामगढ़ से अकलतरा की ओर जा रही थी. घटना मुलमुला थाना के पकरिया जंगल की है. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना इमरजेंसी सर्विस डायल 112 को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. डायल 112 एंबुलेंस उन्हें लेकर रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में शामिल होकर बलौदा लौट रहे थे. ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










